फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Doctors will work unitedly to safeguard their interests: Dr. Mukesh

चिकित्सक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे : डॉ. मुकेश

Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Doctors will work unitedly to safeguard their interests: Dr. Mukesh
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष डा. मुकेश कुमार को सम्मानित करते डॉ.
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मिर्जापुर शाखा का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

मिर्जापुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मिर्जापुर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को महंथ शिवाला स्थित जेनेक्स होटल में हुआ। लखनऊ से आए केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और डॉ. यशवीर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यकारिणी में डॉ. मुकेश कुमार प्रसाद ने अध्यक्ष, डॉ. राकेश कुमार पटेल ने उपाध्यक्ष, डॉ. प्रदीप कुमार ने द्वितीय उपाध्यक्ष, डॉ. सुनील सिंह ने सचिव और डॉ. संतोष सिंह ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अलावा डॉ. राजन सिंह ने संपादक और डॉ. आनंद सिंह ने केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन

समारोह में मंडल के अपर निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा समेत संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन की एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि चिकित्सक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed