{"_id":"6a95d8052003382c3009dcfb","slug":"plaster-applied-just-10-days-ago-digital-library-walls-develop-dampness-during-the-first-rain-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-160371-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 10 दिन पहले हुआ प्लास्टर, पहली बारिश में डिजिटल लाइब्रेरी की दीवारों में आई सीलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 10 दिन पहले हुआ प्लास्टर, पहली बारिश में डिजिटल लाइब्रेरी की दीवारों में आई सीलन
विज्ञापन
डिजिटल लाइब्रेरी के भवन में टुकडे में टूटते प्लास्टर, संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सामुदायिक शौचालय से सटी है लाइब्रेरी की दीवार, पानी रिसने से टूट रहा प्लास्टर
सिटी। विकास खंड क्षेत्र के जसोवर गांव के बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल देने के लिए तैयार की गई डिजिटल लाइब्रेरी लोकार्पण से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। जसोवर गांव की लाइब्रेरी की हालत पहली बारिश में ही खराब हो गई। भवन की दीवारों पर जगह-जगह बारिश के पानी का रिसाव होने से नया प्लास्टर टूटने लगा है।
लाइब्रेरी की दीवारों पर नमी और पानी के निशान दिखाई दिए। लाइब्रेरी और सामुदायिक शौचालय की एक ही दीवार है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों भवनों के बीच अलग दीवार नहीं होने से शौचालय की ओर से भी नमी पहुंच रही है। इससे लाइब्रेरी के भवन को नुकसान पहुंचने के साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लाइब्रेरी में करीब दस दिन पहले ही प्लास्टर कराया गया था। इसके बाद हुई तेज बारिश में दीवारों से पानी रिसने लगा और कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़ने लगा। डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य गांव के बच्चों को निशुल्क पुस्तकें और पढ़ाई का बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर न जाना पड़े। ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि तेज बारिश में कई भवनों की दीवारों में पानी का रिसाव हो जाता है।
विज्ञापन
वर्जन
जसोवर गांव की डिजिटल लाइब्रेरी की दीवार में बारिश के पानी के रिसाव की जांच कराकर उसे ठीक कराया जाएगा। निर्माण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अनूप दूबे, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत विभाग
न्यूमेरिक
3 लाख 80 लाख की लागत लाइब्रेरी का निर्माण किया गया। इसमें कंप्यूटर और किताबों की खरीद भी शामिल है। इसका निर्माण वर्ष 2025-26 में किया गया।