फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP MLC election 2022 Samajwadi party candidate who withdrew nomination in Mirzapur expelled from party

एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर में नामांकन वापस लेने वाले सपा प्रत्याशी पार्टी से निष्कासित

Thu, 24 Mar 2022 03:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 03:56 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के लिए मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी से रमेश सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ नामांकन किया था। बुधवार को बिना किसी को सूचित किए रमेश सिंह यादव ने नामांकन वापस ले लिया। 

विज्ञापन
UP MLC election 2022 Samajwadi party candidate who withdrew nomination in Mirzapur expelled from  party
एमएलसी चुनाव: नामांकन वापस लेते रमेश सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव द्वारा बुधवार को नामांकन वापस लिए जाने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। मिर्जापुर जिला अध्यक्ष देवी चौधरी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण रमेश यादव और सुनील यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी से रमेश सिंह यादव ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ नामांकन किया था। नामांकन के बाद कयास लगाया जा रहा था कि सपा प्रत्याशी लड़ाई में नहीं हैं। इस बीच सपा प्रत्याशी प्रत्याशी रमेश यादव ने बुधवार की सुबह डीएम कार्यालय में जाकर नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन


इधर सपा जिलाध्यक्ष अपहरण की आशंका जताते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे।  इस पर डीएम ने बताया कि प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया है। जिसके बाद सपा के नेता मायूस होकर वापस कार्यालय पहुंचे। गुरुवार को रमेश सिंह यादव को सपा से निष्कासित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  वाराणसी में बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, पत्नी मैदान में डटीं

भाजपा के विनीत सिंह निर्विरोध

मिर्जापुर-सोनभद्र प्राधिकारी निर्वाचन को लेकर बुधवार का दिन खास रहा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने सुबह नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह निर्विरोध हो गए।  एक निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद का नामांकन मंगलवार को निरस्त हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed