फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP MLC election 2022 Mirzapur sonbhadra bjp candidate Vineet Singh won unopposed DM gave certificate

एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र से भाजपा के विनीत सिंह निर्विरोध जीते, डीएम ने दिया प्रमाणपत्र

Thu, 24 Mar 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 05:29 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के लिए मिर्जापुर में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो गया था जबकि सपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र से विनीत सिंह दूसरी बार एमएलसी बने हैं। 

विज्ञापन
UP MLC election 2022 Mirzapur sonbhadra bjp candidate Vineet Singh won unopposed DM gave certificate
एमएलसी चुनाव: मिर्जापुर में विनीत सिंह को प्रमाण पत्र सौंपते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर-सोनभद्र विधान परिषद चुनाव में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार विनीत सिंह को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। बुधवार को सपा प्रत्याशी रमेश सिंह यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। जिसके कारण विनीत सिंह के  निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया था।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर नाम वापसी के अंतिम दिन तीन बजते ही विनीत सिंह को  निर्वाचित घोषित कर दिया गया।  मिर्जापुर सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें से एक प्रत्याशी प्रेमचंद का पर्चा तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन

दूसरी बार एमएलसी बने  विनीत सिंह

प्रमाण पत्र लेने के बाद विनीत सिंह ने इसे भगवान श्री राम और माता विंध्यवासिनी की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यों के चलते लोगों का जन समर्थन हासिल हो रहा है। मिर्जापुर-सोनभद्र क्षेत्र से विनीत सिंह 2010 में बसपा के समर्थन से एमएलसी चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम समय में विनीत सिंह को भाजपा ने बनाया था प्रत्याशी

UP MLC election 2022 Mirzapur sonbhadra bjp candidate Vineet Singh won unopposed DM gave certificate
श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

एमएलसी चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा ने पूर्व एमएलसी विनीत सिंह को प्रत्याशी घोषित कर सबको चौंका दिया था। पूर्व एमएलसी विनीत सिंह ने जिला पंचायत चुनाव में मिर्जापुर के साथ ही सोनभद्र व चंदौली में अपने रसूख का इस्तेमाल भाजपा के लिए किया था। विनीत सिंह वाराणसी के चोलापुर विकासखंड के गोला गांव के रहने वाले हैं।

पिता शिवमूरत सिंह राजस्व विभाग में कर्मचारी थे। ये पांच भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर हैं। बड़े भाई त्रिभुवन सिंह चोलापुर से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। विनीत सिंह जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विनीत सिंह कराटे में भी ब्लैक बेल्ट हैं। इन्होंने काशी विद्यापीठ से स्नातक किया है। 

लगातार तीन बार से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा

मिर्जापुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर लगातार तीन बार से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह का कब्जा है। 2011 और 2016 में लगातार उनकी पत्नी प्रमिला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ीं और भारी मतों से विजयी रहीं। वहीं 2021 में हुए जिला पंचायत के चुनाव में उनके विश्वासपात्र राजू कन्नौजिया भारी मतों से जीते और अध्यक्ष बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed