फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   up board exam

2425 ने छोड़ी गणित की परीक्षा

Wed, 24 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो , अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
up board exam
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के चौथे दिन हाईस्कूल गणित की परीक्षा में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। वहीं हाईस्कूल में 2425 छात्रों ने गणित की परीक्षा छोड़ दी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जिले के 129 केंद्रों पर 18 फरवरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


विकास खंड छानबे स्थित रामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजटा में डीआईओएस के सचल दल ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन सचल दल और केंद्र व्यवस्थापकों की कड़ाई के चलते प्रारंभिक गणित में 1278, गणित में 2425 और गृह विज्ञान में 2269 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन प्रारंभिक गणित की परीक्षा में  9400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 8122 छात्रों ने  परीक्षा दिया, जबकि 1278 ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन



इसी प्रकार गणित की परीक्षा में 24 हजार 458 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 22 हजार 33 छात्रों ने परीक्षा दिया तो वहीं 2425 छात्रों ने कड़ाई के चलते गणित की परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 13 हजार 922 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि 11 हजार 643 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 2269 छात्राओं ने परीक्षा नहीं दिया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट संगीत गायन की परीक्षा में 107 पंजीकृत छात्रों में से 97 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 10 छात्रों ने परीक्षा नहीं दिया। परीक्षा के चौथे दिन अपर उप जिलाधिकारी रत्नप्रिया, डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला, बीडीओ सिटी भावना यादव, बीडीओ पहाड़ी चंदनदेव पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed