Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager drowns while bathing in the Ganges

Mirzapur News: गंगा नहाते समय किशोर की डूबने से गई जान

Tue, 24 Nov 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in the Ganges
चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करते समय किशोर के डूबने पर लगी भीड़। स्रोत
थाना क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करते समय सोमवार को गहरे पानी में चले जाने से किशोर और गांव का एक युवक डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने युवक को तो बचा लिया पर किशोर डूब गया। गोताखोरों ने एक घंटे बाद किशोर का शव निकाला।
विज्ञापन



चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कलंदर के पुत्र गौतम की बरात रविवार को जौनपुर के मड़ियाहूं गई थी। इसमें उनके रिश्तेदार शामिल हुए थे। सोमवार की सुबह बरात वापस आई। इसके बाद सुबह 10 बजे कलंदर की पुत्री के ननद का पुत्र विवेक कुमार (15) पुत्र आशीष कुमार निवासी मूसी थाना भदोही गांव के ही एक युवक डिंपल (20) और परिवार की महिलाओं के साथ रामपुर घाट पर गंगा स्नान करने गया था। डिंपल और विवेक दोनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। यह देख घाट पर मौजूद महिलाएं व परिवार के लोगों ने डिंपल को तो बचा लिया लेकिन विवेक गहरे पानी में जाने से डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों और परिजनों की मदद से एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस उसे मंडलीय अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडे ने बताया कि गंगा स्नान करते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। युवक को लोगों ने बचा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed