फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Assembly Election 2022 aimim chief asaduddin owaisi rally in mirzapur said Akhilesh Yadav becomes dumb in matter of hijab

UP Chunav 2022: हिजाब के मामले में गूंगे हो जाते हैं अखिलेश यादव, मिर्जापुर के चुनावी जनसभा में ओवैसी ने घेरा

Thu, 03 Mar 2022 04:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 04:12 PM IST
सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने डबल इंजन सरकार की सरकार और सपा को निशाने पर रखा। 
 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 aimim chief asaduddin owaisi rally in mirzapur said Akhilesh Yadav becomes dumb in matter of hijab
मिर्जापुर में असदुद्दीन ओवैसी की सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी अभी सत्ता में नहीं है। इसके बावजूद भी अपने मंच पर किसी अल्पसंख्यक समाज के मुसलमानों को बिठाने से कतराती है। हिजाब के मामले में अखिलेश गूंगे हो जाते हैं। यह बातें ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा में कही।

विज्ञापन


नगर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी बसही स्थित एक स्कूल के ग्राउंड पर आयोजित  जनसभा में एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई हम और बाबू सिंह कुशवाहा साहब लड़ रहे हैं। कहा कि हम लोग हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रहे हैं ताकि गरीब मजलूम पिछड़ा और दबी कुचली जनता को उनका हक और हिस्सा मिल सके।
विज्ञापन


ओवैसी ने आगे कहा कि इस विधानसभा में अभी बहुत से काम होना बाकी हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने पांच साल की सत्ता भाजपा को दी। मगर आप जानते हैं कि इस विधानसभा क्षेत्र में जो शास्त्री ब्रिज मिर्जापुर को पूरे पूर्वांचल से मिलाता है अब वह इतना खराब हो चुका है कि कभी भी गिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास का ढिंढोरा पीट रही भाजपा सरकार

UP Assembly Election 2022 aimim chief asaduddin owaisi rally in mirzapur said Akhilesh Yadav becomes dumb in matter of hijab
मिर्जापुर में असदुद्दीन ओवैसी की सभा - फोटो : अमर उजाला

मगर, इसके बावजूद योगी और मोदी डबल इंजन की सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है। जनाधिकार पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हिस्सेदारी और भागीदारी की लड़ाई में आप मजलिस के साथ मजबूती से रहिए।

उन्होंने कहा कि नाइंसाफियों का खात्मा उसी वक्त होगा जब विधानसभा में आप की वोट और आशीर्वाद से गरीब और मजलूम आवाम का एक नुमाइंदा विधायक बनकर जाएगा। आप अपने वोट का इस्तेमाल कीजिए और मजलिस को मजबूत बनाइए। कहा कि यहां हम अपने लिए नहीं आए हैं बल्कि इसलिए आए हैं कि आपको सामाजिक न्याय मिल सके इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed