फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unknown vehicle collision old man killed, one injured

Mirzapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर वृद्ध की मौत, एक घायल

Thu, 20 Apr 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collision old man killed, one injured
अदलहाट। क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार को सुबह चार बजे टहलने निकले वृद्ध की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी राम प्रसाद (61) प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकले थे। फत्तेपुर गांव के सामने सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी दौरान टहलने निकले थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामकेश पटेल (48) को भी वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल रामकेश को अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देखकर रामकेश को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। राम प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम प्रसाद से एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दूसरे व्यक्ति घायल हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed