{"_id":"6786b9499f810552030588d6","slug":"unique-panic-button-will-help-devotees-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-128330-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यूनिक पैनिक बटन करेगी श्रद्धालुओं की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यूनिक पैनिक बटन करेगी श्रद्धालुओं की मदद
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोडवेज की बसों सफर के दौरान किसी प्रकार का हादसा या समस्या होने पर बटन दबाकर मदद ली जा सकती है। बसों में लगाए गए यूनिक पैनिक बटन दबाने पर पुलिस के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच जाएगी। महाकुंभ के लिए चलाई गईं बसों को इस तकनीक से लैस किया गया है।
रोडवेज बस में महिला यात्रियों को सुरक्षा के लिए हर सीट पर यूनिक पैनिक बटन लगाए गए हैं। महाकुंभ के दौरान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। बसों में सफर के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके, इसलिए पैनिक बटन को एक्टिव कर दिया गया है। प्रयागराज रूट पर चलाई जा रहीं मिर्जापुर डिपो की 37 बसों को इस तकनीक से लैस किया गया है। सीट के पास लगे लाल रंग के बटन को दबाने पर रोडवेज मुख्यालय और पुलिस के 112 कंट्रोल रूम को सिग्नल के साथ बस का लोकेशन और डिटेल मिल जाता है। इसके बाद स्थानीय पुलिस, पीआरवी, एंबुलेंस आदि मदद के लिए मौके पर पहुंच जाएंगी। संवाद
......................................
वर्जन
प्रयागराज रूट पर चल रहीं सभी बसों में पैनिक बटन लगाए गए हैं। इस बटन को दबाने पर कंट्रोल रूम सूचना मिल जाएगी। इसके बाद तत्काल यात्रियों को मदद उपलब्ध कराई जाएगी। - कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, रोडवेज मिर्जापुर डिपो