फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister inspected the railway overbridge

Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण

Tue, 21 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Union Minister inspected the railway overbridge
अदलहाट। क्षेत्र के करहट में निर्मित रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज का केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद किसानों ने बताया कि रेलवे का कार्य होने के कारण इसके आसपास के गांवों की सड़क, जल निकासी व सिंचाई की नाली तथा सायफन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते किसानों को आवागमन में परेशानी के अलावा सिंचाई के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से वार्ता कर किसानों की समस्या दूर कराने का निर्देश दिया। इस दौरान किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें रेलवे क्रासिंग करहट पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के लिए अधिग्रहित जमीन का किसानों को पुनर्वास की राशि दिलाने, रेलवे कॉरिडोर में अधिग्रहीत जमीन का कुछ किसानों को मुआवजा व बोनस का लाभ दिए जाने, रेलवे काॅरिडोर बनने के कारण मौजा कुंडाडीह, जादवपुर, करहट, बरईपुर व गोरखपुर माफी में क्षतिग्रस्त नाली और साइफन का निर्माण कराने की मांग की गई है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed