फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uniformed entered the house at midnight, family held hostage, video viral

आधी रात घर में घुसे वर्दीधारी, परिजनों ने बनाया बंधक, वीडियो वायरल

Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uniformed entered the house at midnight, family held hostage, video viral
मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव स्थित एक मकान में बुधवार को देर रात दो वर्दीधारी एक घर में घुस कर महिलाओं से अभद्रता करने लगे। परिजनों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। आरजू मिन्नत के बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहकर उनको छोड़ा दिया गया। इस घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में परिजनों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। चीख पुकार सुनकर बाहर सो रहे परिजन भी आंगन में आ गए। इस बीच एक पुलिसकर्मी भाग गया। एक को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। सिपाही छोड़ने की मिन्नतें करने लगा। करीब दो घंटे तक घर में कैद रहे वर्दीधारियों द्वारा माफी मांगे जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार की शाम इसका वीडियो वायरल होने लगा। चर्चा है कि धौरहा चौकी के सिपाही रात में सड़क पर वाहन चालकों से वसूली के लिए निकले थे। लगभग डेढ़ बजे रात सन्नाटा देख घर में घुस गए। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है। सीओ ऑपरेशन अजय कुमार राय ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed