फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled truck rammed into dhaba, woman dies after being crushed

अनियंत्रित ट्रक ढाबे में घुसी, दबकर महिला की मौत

Wed, 28 Jul 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck rammed into dhaba, woman dies after being crushed
अहरौरा। अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो गांव के पास स्थिति ढाबे में मंगलवार की रात अनियंत्रित ट्रक घुस गया। ढाबे में सो रही महिला की ट्रक से दबने के कारण मौत हो गई। सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के नौगांव कला निवासिनी बसंती कोल (50) पत्नी कल्लू कोल ने छातो गांव के पास सड़क के किनारे झोपड़ी में चाय-पान की दुकान खोली है। मंगलवार की रात में वह सोने के लिए बगल में स्थित खाली पड़े बाबा के ढाबा में चली गई। रात में सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक ढाबे में घुस गया। इससे महिला ट्रक के चपेट में आ गई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने ढाबे में घुसे ट्रक को हटाकर महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महिला के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक चालक नशे मे था। जिसकी वजह से ट्रक लेकर ढाबे में घुस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed