फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncle and nephew injured in truck collision died in Mirzapur

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से घायल चाचा-भतीजे की मौत, अंडा खाने के लिए गए थे दोनों

Wed, 16 Sep 2026 01:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 16 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में रात में अंडा खाने के लिए घर से निकले चाचा-भतीजे को ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uncle and nephew injured in truck collision died in Mirzapur
दोनों मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर-औराई मार्ग पर सागरपुर गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल चाचा-भतीजे की भदोही के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी सुनील यादव (30) पुत्र मिश्रीलाल मंगलवार की शाम अपने पांच वर्षीय भतीजे अंकित पुत्र श्याम नारायण के साथ गांव में एक दुकान पर अंडा खाने गए थे। रात में दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से औराई की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सागरपुर गांव के पास दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे टेढ़वा चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने दोनों घायलों को भदोही जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई। चाचा-भतीजे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, जबकि पांच वर्षीय अंकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों की मौत से सागरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। देर रात दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

चील्ह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो लोग घायल हुए थे। दोनों को उपचार के लिए भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed