फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths who were having a picnic in Jogia Dari drowned, three were saved

जोगिया दरी में पिकनीक मना रहे दो युवक डूबे, तीन को बचाया

Fri, 02 Sep 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two youths who were having a picnic in Jogia Dari drowned, three were saved
मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी गांव के जंगल में स्थित जोगिया दरी में झरना के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में पिकनिक मना रहे पांच लोग अचानक हुई बारिश के दौरान आए तेज धार में बह गए। इसमें से तीन लोगों को तो बचा लिया गया, परंतु दो लोग गहरे जल में जाने डूब गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम मड़िहान भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से तेज धार में बहे युवकों की खोजबीन जारी रही। देर शाम तक डूबे लोगों को पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के बाद खोजबीन बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ददरी गांव से 12 की संख्या में लोग जंगल में स्थित जोगिया दरी पिकनिक मनाने गए थे। दरी पर अन्य लोग भी पिकनिक मना रहे थे। दोपहर में दो बजे के करीब अचानक बारिश होने लगी। जोगियादरी में ऊपर से झरना नीचे की ओर गिरता है। उसके बाद एक नाले के रूप में पानी बहता है। ददरी गांव के 12 लोग झरने के पास भोजन बना रहे थे। भोजन बन गया था। भोजन करने की तैयारी थी, इस बीच शुरू हुई बारिश से जलस्तर बढ़ गया। इसमें उनका गैस सिलिंडर बहने लगा। उसे बचाने में पांच लोग गहरे पानी में बहने लगे। तीन लोगों ने पत्थर और पेड़-पौधे आदि पकड़कर शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे लोगों ने दीपक (54) पुत्र दिवाकर यादव, सुदेश (32) पुत्र लाल बहादुर और अरविंद (35) पुत्र मुन्ना यादव को बाहर निकाल लिया गया। दो युवक आशीष यादव (30) पुत्र महेश और आकाश यादव (24) पुत्र जगदीश यादव गहरे पानी में जाने से डूब गए। लोगों ने पुुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो गोताखोरों की मदद से उन्होंने डूबे लोगों की खोजबीन शुरू कराई। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक खोजबीन जारी रही। दोनों की तलाश ग्रामीण व गोताखोर तीन किमी दूर स्थित पुलिया तक करते रहे। परंतु डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार को खोजबीन की जाएगी। एसडीएम मड़िहान अश्वनी सिंह ने बताया कि जोगियादरी में पिकनिक मनाते समय दो युवक पानी में बह गए हैं। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई गई गई। अंधेरा होने के कारण रेस्कूय अभियान रुक गया है। शुक्रवार को सुबह फिर तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed