फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two thousand 911 youths get corona vaccine

दो हजार 911 युवाओं को लगा कोरोना का टीका

Wed, 19 May 2021 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Two thousand 911 youths get corona vaccine
मिर्जापुर। जिले में सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे दिन बुधवार को सुबह लंबी लाइन लगी रही। बुधवार केे अन्य दिनों की अपेक्षा टीकाकरण तेजी से होता दिखाई दिया। इससे दोपहर दो बजे तक भीड़ कम हो गई थी। बुधवार को कुल दो हजार 911 युवाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा 45 प्लस में 383 कोविशील्ड की प्रथम डोज, 96 द्वितीय डोज और कोवैक्सीन की छह प्रथम डोज और 44 द्वितीय डोज का टीका लगा। कुल तीन हजार 440 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में चील्ह पीएचसी में 170, गुरुसंडी पीएचसी में 203, विजयपुर में 157, पड़री पीएचसी में 143, कछवां पीएचसी में 218, सीखड़ पीएचसी में 160, जमालपुर पीएचसी में 312, चुनार में 330 लालगंज में 149, हलिया में 1198, पटेहरा में 247, राजगढ़ में 159, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 544 को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा इन स्थानों पर 45 प्लस वालों को भी टीका लगा। इसमें चील्ह पीएचसी में 19 , गुरुसंडी पीएचसी में 39, विजयपुर में 47, पड़री पीएचसी में 29, कछवां पीएचसी में 40, सीखड़ पीएचसी में 30, जमालपुर पीएचसी में 33, चुनार में 59, लालगंज में 9, हलिया में 00, पटेहरा में 26, राजगढ़ में 20, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 32 को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्र पर पुलिस तैनात रही। पहले फार्म लेकर उसे भरने के बाद सत्यापन हो रहा था। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed