फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teachers suspended, sword of action on three

दो शिक्षक निलंबित, तीन पर कार्रवाई की लटकी तलवार

Sat, 05 Nov 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two teachers suspended, sword of action on three
जमालपुर ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय सहेवा में अनियमितता की शिकायत मिलने पर बीएसए गौतम प्रसाद ने प्रधानाध्यापक विवेकानंद सिंह व सहायक अध्यापिका सुमन को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के तीन अनुदेशकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खंड शिक्षाधिकारी को निर्देशित भी किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि निलंबन के बाद प्रधानाध्यापक को बीआरसी से संबद्ध किया गया है। विद्यालय में एमडीएम वितरण में अनियमितता की शिकायत थी। दोनों ही शिक्षकों में आपस में समन्वय नहीं था। पठन-पाठन की भी समस्या थी। इससे विद्यालय का वातावरण दूषित हो रहा था। इसका असर बच्चों पर पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी मड़िहान, नरायनपुर व डीसी एमडीएम की समिति बनाकर जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर जाकर पूरे प्रकरण की जांच की। संबंधित लोगों से बात कर अपनी जांच की रिपोर्ट सौंप दी। बीएसए ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेकानंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बीआरसी जमालपुर से संबद्ध कर दिया है। आरोप है कि कंपोजिट विद्यालय सहेवा जमालपुर का संविलियन होने के बाद से प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका आदि के बीच में विवाद है। प्रधान से भी इनका समन्वय नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed