{"_id":"6aa457c993fba6ecda019c6d","slug":"two-special-trains-to-pass-through-mirzapur-during-the-festive-season-will-make-17-additional-trips-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161046-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: त्योहारों पर मिर्जापुर से गुजरेंगी दो विशेष ट्रेनें, लगाएंगी 17 अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: त्योहारों पर मिर्जापुर से गुजरेंगी दो विशेष ट्रेनें, लगाएंगी 17 अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
कानपुर-कोलकाता और आगरा-कोलकाता के बीच चलेंगी साप्ताहिक विशेष ट्रेनें
मिर्जापुर। गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली कानपुर सेंट्रल-कोलकाता और आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनों के कुल 17 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इससे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस अवधि में इसके आठ अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल प्रत्येक बुधवार को सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। इसके भी आठ फेरे होंगे। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज के बाद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। इसके बाद न्यू वेस्ट केबिन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल समेत अन्य स्टेशनों से होते हुए कोलकाता पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन के नौ अतिरिक्त फेरे एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लगाए जाएंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 01912 कोलकाता-आगरा कैंट प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज के बाद मिर्जापुर स्टेशन पर ठहरेगी। इसके बाद न्यू वेस्ट केबिन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल आदि स्टेशनों से होकर कोलकाता पहुंचेगी।