फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two smugglers arrested with liquor worth 16 lakhs

16 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with liquor worth 16 lakhs
कछवां में बरामद शराब की तस्करी के आरोपी। - फोटो : MIRZAPUR
कछवां थाना क्षेत्र के कटका हाईवे पर यादव ढाबा के पास शनिवार की रात पुलिस, आबकारी और एसओजी टीम ने डीसीएम से 16 लाख की शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कटका हाईवे से होकर एक पिकअप में अवैध शराब जाने वाली है। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा, एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव, स्वाट प्रभारी राजेशजी चौबे ने टीम के साथ कटका हाईवे पर वाहन का इंतजार करने लगे। यादव ढाबा के पास एक डीसीएम खड़ी मिली। जिससे शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने यादव ढाबा के पास घेरे बंदी कर दो शराब तस्करों को पकड़कर थाने ले आई। डीसीएम में 200 पेटी अवैध शराब बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये है। दो मोबाइल और सात हजार रुपये भी बरामद किया। शराब की बोतल पर इम्पीरियल ब्लू फार सेल इन हरियाणा लिखा था। पुलिस आरोपी सतपाल पुत्र इंद्राज निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाण और बारशाह पुत्र शौकत अली निवासी हिसार हरियाणा है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि डीसीएम वाहन में अवैध अपमिश्रित शराब लादकर बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे। बिक्री के पैसे को आपस में बांट लेते। पुलिस ने आरोपित तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार के इनाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed