फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two minor boy drowned Karnavati river during bathing in mirzapur chaos in his family

मिर्जापुरः रुद्राभिषेक के बाद पूजन सामग्री प्रवाहित करने गए फुफेरे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

Sat, 21 Aug 2021 05:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 05:47 PM IST
सार

महेश्वर दुबे का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम अपने फुफेरे भाई 16 वर्षीय रितेश उर्फ ऋषि चौबे पुत्र मनोज चौबे निवासी सीतामढ़ी बनकट के साथ कर्णावती नदी में पूजन सामग्री प्रवाहित करने गया था। इस दौरान गहरे जल में जाने से रितेश डूबने लगा। उसे बचाने में सत्यम भी नदी में डूब गया।

विज्ञापन
Two minor boy drowned  Karnavati river during bathing in mirzapur chaos in his family
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी में शनिवार की सुबह सात बजे पूजन सामग्री प्रवाहित करने गए दो किशोर नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को बाहर निकाल कर मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द गांव निवासी गंगाप्रसाद दुबे के यहां शुक्रवार को रुद्राभिषेक किया गया था।

विज्ञापन


उनकी बहन और पुत्री के परिवार के लोग भी शामिल होने आए थे। शनिवार की सुबह गंगा प्रसाद का पौत्र सत्यम दुबे (16) पुत्र महेशधर दुबे अपने फुफेरे भाई रितेश (12) पुत्र मनोज चौबे निवासी सीतामढ़ी बनकर भदोही के साथ कर्णावती नदी में पूजन सामग्री प्रवाहित करने गए थे। घाट पर कीचड़ व फिसलन थी।
विज्ञापन


सत्यम बाल्टी में पूजन सामग्री लेकर प्रवाहित करने बढ़ा कि वह कीचड़ में फंस गया। सत्यम को फिसलते देखकर ऋषि चौबे ने अपनी बेल्ट खोलकर सत्यम को पकड़ाया। सत्यम बाहर आने का प्रयास करने लगा। इसी कशमकश में दोनों नदी में गिर कर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट से कुछ दूर पर मछली पकड़ने आए युवकों ने शोर सुना तो गांव में जाकर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने प्रयास कर आधे घंटे बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला और मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दोनों माता-पिता के इकलौते पुत्र 

कर्णावती नदी में डूबने से सत्यम और उसके फुफेरे भाई ऋषि चौबे की मौत के बाद दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों किशोर माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। सत्यम  दो बहनों मीनू व अंशू के बीच इकलौता भाई था। वह अपनी बहन मीनू के घर नगर के राजा विजयपुर की कोठी में रह कर रतनगंज स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रहा था।

वहीं, ऋषि चौबे भी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह अपनी मां उर्मिला देवी के साथ ननिहाल में पूजा में शामिल होने आया था। ऋषि चौबे तीन बहनो में का इकलौता भाई था। गंगाप्रसाद दुबे के दो पुत्रों मे श्यामधर दुबे व महेश धर दुबे हैं। महेशधर दुबे स्वास्थ्य विभाग मे नौकरी करते थे। वह हलिया मे तैनात थे। 14 वर्ष से वह लापता हैं। परिवार के लोगों को अभी महेशधर के आने का इंतजार था कि उनके इकलौते पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed