{"_id":"6ab976bcc01069e4460a5ba0","slug":"two-men-from-bihar-arrested-while-transporting-tendu-leaves-in-a-pickup-truck-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162039-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पिकअप में तेंदू पत्ता ले जा रहे बिहार के दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पिकअप में तेंदू पत्ता ले जा रहे बिहार के दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अहरौरा। पुलिस ने अवैध रूप से पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ते के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपी लालब्रत सिंह निवासी ताला, थाना अधौरा, कैमूर, बिहार और विजय बहादुर राम निवासी शिवपुर, थाना चैनपुर, कैमूर बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने पिकअप भी कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि 27 सितंबर को उप निरीक्षक महेंद्र कुमार और श्यामलाल यादव पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मानिकपुर स्थित वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 50 झाल तेंदू पत्ता लदा मिला।
मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पिकअप को भी कब्जे में लिया गया। मामले में अहरौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।