{"_id":"dc56cfa38720fc059db7dc5f1afd487d","slug":"two-killed-in-accident-3-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत, 3 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समसपुर के पास मंगलवार की रात साढ़ेे 12 बजे ट्रक और ब्ोलेरो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। बोलेरो सवार चंदौली से विंध्याचल दर्शन करने आ रहे थे। घायलों को सीएचसी से बीएचयू रेफर कर दिया गया।
चंदौली के सैयदराजा थाने के सोहदवार निवासी दिलीप यादव (28), राजीत यादव (40), हीरालाल (40), मुलायम यादव (35) और दारोगा (30) मंगलवार की शाम बोलेरो से विंध्याचल दर्शन करने आ रहे थे।
रात करीब साढ़े 12 बजे चुनार कोतवाली के समसपुर के पास मिर्जापुर से बनारस की ओर जा रहे ट्रक से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो सवार सभी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला।
विज्ञापन
हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। तेज आवाज सुन सो रहे ग्रामीण सोते से जागे और मौके की ओर दौड़ पड़े तथ्ाा घायलों को संभाला।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी चुनार भिजवाया। यहां दिलीप और राजीत को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल हीरालाल, मुलायम और दारोगा को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार के लोग भी चुनार सीएचसी पहुंच गए। चुनार पुलिस के अनुसार चालक और ट्रक की तलाश की जा रही है।