फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two inter-state thieves arrested with stolen bikes

चोरी की बाइक के साथ दो अंतरजनपदी चोर गिरफ्तार

Sat, 30 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two inter-state thieves arrested with stolen bikes
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कुदारन के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो अंतरजनपदीय चोरों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से चोरी की कुल 10 बाइक बरामद कीं। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

अहरौरा थानाध्यक्ष संजय सिंह शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो लोग चोरी की बाइक बेचने के लिए अदलहाट की तरफ से अहरौरा आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान कुदारन चौराहे के पास से दो बाइक सवारों की चेकिंग की गई। पूछताछ में बाइक सवार व्यक्तियों ने अपना नाम हरिशंकर मिश्रा उर्फ बब्बल मिश्रा निवासी दुर्वासा का पुरा थाना अदलहाट व राजा बाबू बिन्द निवासी सुरहां थाना अदलहाट बताया। दोनों बाइक चोरी की बताई। उनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए। पूछताछ करने पर बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मिर्जापुर, वाराणसी, चन्दौली सहित अन्य जनपदों से बाइक चोरी करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर मिश्रा के घर के पास से चोरी की तीन बाइक और राजा बाबू के घर के पास से चोरी की दो बाइक व अन्य सहयोगी के घर के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गईं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed