फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including woman died of corona

महिला समेत दो की कोरोना से मौत, 367 मिले संक्रमित

Mon, 19 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died of corona
मिर्जापुर। पिछले नौ दिनों से जिले में 100 से अधिक कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसमें दो बार संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही दो दिन पूर्व एक व्यवसायी की मौत हुई थी, रविवार को एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती महिला समेत दो की मौत हो गई। रविवार को 367 संक्रमित मिले। पिछले 18 दिनों में 2299 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इस समय एक्टिव केस 1957 पहुंच हैं।
विज्ञापन

रविवार को 367 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार 797 हो चुकी है। राहत की बात ये है कि रिकवरी भी तेज हो गई है। शनिवार को 92 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 790 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। शनिवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी 53 वर्षीय महिला और 73 वर्षीय वृद्ध एल-टू अस्पताल में भर्ती हुए थे। शनिवार की रात को महिला और रविवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। दो की मौत होने के बाद जिले में अब तक 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 31 मरीज हैं। एक हजार 824 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 27 दूसरे जिले में भर्ती हैं। 75 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया किया रविवार को एक हजार 280 की रिपोर्ट आई है। एक इसमें 256 पुरुष और 11 महिला संक्रमित पाई गई है। इसमें डाक्टर, पुलिस स्वास्थ्यकर्मी व अन्य संक्रमित हुए हैं। एक महिला समेत दो की मौत हुई है। जिले में अब तक चार लाख 30 हजार 767 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 29 हजार 613 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 154 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 52 हजार 693 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 568 हाट स्पाट है। 369 ग्रामीण और 199 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

..................................................................
कोरोना मीटर
................................
कुल संक्रमित- 5797
अब तक स्वस्थ- 3790
अब तक मौत-50
आज मिले संक्रमित- 367
एक्टिव केस-1957
हाट स्पाट- 568
एल-टू- आइसोलेशन - 31
होम आइसोलेशन - 1824
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed