फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two died from Corona, 21 positive, 11 healthy

कोरोना से दो की मौत, 21 मिले पाजिटिव, 11 हुए स्वस्थ

Thu, 15 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two died from Corona, 21 positive, 11 healthy
मिर्जापुर। जिले में गुरुवार को लगातार 107वें दिन 21 पॉजिटिव मरीज मिले। दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। 11 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 21 मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2709 हो गई। 2476 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसमें 33 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 200 है। 25 लोग आइसोलेशन व 101 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि गुरुवार को 1393 की रिपोर्ट आई है। दो की कोरोना से मौत हो गई। इसमें नगर के पक्की सराय निवासी 85 वर्षीय वृद्ध है। जो मंडलीय अस्पताल के एल-टू अस्पताल में भर्ती थे। उनको बीएचयू रेफर किया गया था। नौ को ही उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार को पोर्टल पर उनकी मौत अंकित हुई है। दूसरी मौत चुनार के चचेरी मोड़ निवासी 45 वर्षीय अधेड़ की है। एल-टू से 11 अक्तूबर को मेडिकल कालेज भेजा गया था। वहां बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। पाजिटिव पाए गए 21 लोगों में 13 महिला और आठ पुरुष है। इसमें जमुहार राजगढ़ से एक पुरुष व एक महिला, उमरिया पड़री से एक पुरुष, चिंदलीख चील्ह से दो पुरुष व एक महिला, पीएचसी विजयपुर से एक पुरुष, नरोईयां वियजपुर से एक पुरुष, देवरियां जमालपुर से दो महिला,गोरखी जमालपुर से एक महिला, बनौली जमालपुर से एक महिला, गरौड़ी चुनार से एक पुरुष, जमुहार राजगढ़ से एक पुरुष, जमुहार राजगढ़ से एक पुरुष,भगेसर पड़री से एक पुरुष, अर्जुनपुर से एक पुरुष, भिखारीपुर कछवां से एक महिला, शिवपुर अदलहाट से एक पुरुष, विंध्याचल से एक पुरुष, सीएचसी लालगंज से एक पुरुष, ढजंगीरोड से एक महिला है। जिले में अब तक एक लाख 32 हजार 778 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 29 हजार 979 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 799 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 77 हजार 565 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 88 हाट स्पाट है। इसमें 67 ग्रामीण और 21 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed