फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two cousins riding a bike died in Mirzapur

देखें हादसे का दर्दनाक वीडियो: बाइक सवार दो ममरे भाइयों की मौत, मौके पर जली बाइक; दो घरों के चिराग बुझे

Tue, 17 Sep 2024 09:56 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Sep 2024 09:56 PM IST
सार

टक्कर के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई। मौके पर ही बाइक जल गई। राहगिरों की सूचना पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेजवाया। 

विज्ञापन
Two cousins riding a bike died in Mirzapur
हादसे के बाद जली बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर स्थित राजगढ़ थाना क्षेत्र के तलरे गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। टक्कर मारने वाला मौके से फरार हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक ममेरे भाई थे। हादसे के बाद बाइक में भी आग लग गई थी। आग लगने से बाइक धू-धूकर जल गई। 

विज्ञापन

सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के धरसड़ा गांव निवासी अनुज कुमार पाठक (21) पुत्र शारदा पाठक अपने मामा के घर केकराही गांव गया था। जहां से ककराही निवासी अपने ममेरे भाई शिवेश दत्त मिश्रा (19) पुत्र अरुण कुमार मिश्रा के साथ एक ही बाइक पर दोनों वाराणसी ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। वाराणसी से ट्रेन द्वारा शिवेश दत्त मिश्र को लखनऊ व अनुज को पंजाब जाना था। दोनों जैसे ही राजगढ़ थाना क्षेत्र के तलरे गांव के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई। मौके पर ही बाइक जल गई। राहगिरों की सूचना पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेजवाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनकर परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। दोनों मृत युवक अपने माता-पिता की इकलौते संतान थे। जिससे दोनों घर का चिराग बूझ गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed