{"_id":"6ae7a46fe410513ad20286e5","slug":"video-of-former-sp-district-president-goes-viral-mirzapur-news-c-20-1-vns1073-1602308-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल, कहा- शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है एकदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल, कहा- शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है एकदम
विज्ञापन
- कई गांवों में मृत्यु का भोज बंद कराया, सपा प्रमुख का नाम भी लिया
- बाद में दी सफाई और कहा-वीडियो फर्जी, एआई जनरेटेड
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव का एक वीडियो बयान किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवशंकर रहे हैं कि हमने अध्ययन किया है। शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वाे गाली है एकदम। जिसको कोई नहीं जानता। एक तो आधा कहेंगे। यहां कोई पंडित जी है बुरा न मानना। पंडित आधा मंत्र कहता है जो सुनाई नहीं देता। गिड़बिड़- गिड़बिड़ कहकर कहेंगे यहां 101 रुपये रख दो। यह परंपरा गलत है। जो आया है उसे जाना पड़ेगा। कोई नहीं कह सकता है मैं नहीं जाऊंगा या जाऊंगी। कई गांवों में मृत्यू भोज बंद कराया।
शिवशंकर कहते दिख रहे हैं कि बनारस का जिलाध्यक्ष है। उसने कार्ड छपवाया। कार्ड लेकर आया तो उससे बोले तेरहवी मत करो ताे उसने शर्त रख दी। तेरहवीं में अखिलेश जी आ जाएं तो तेरही नहीं करेंगे। अखिलेश जी से बात किया। उन्होंने कहा आएंगे। जो हवन कुंड बनाया था उसमें एक भी ब्राह्मण नहीं थे। ज्यादातर पटेल थे। वहां अध्यक्ष ने कहा कि इसमें भी पीडीए है। अखिलेश जी ने हवन किया। इस परंपरा जो रुढ़वादिता चली आई है इसे बंद कर देना चाहिए पर बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। पिता जी का निधन हुआ तो जो रोज खाता था। 13 दिन खाया। बरकाया नहीं। ये सब झूठा है। इसमें चंदौली के सांसद रहे रामकिशुन का भी बहुत सहयोग रहा। संवाद
विवाद बढ़ा तो शिव शंकर ने कहा-वीडियो फर्जी
वायरल वीडियो से विवाद बढ़ा तो शिवशंकर यादव ने सफाई दी। वीडियो जारी करके कहा कि यह वीडियो फर्जी है। इस तरह का बयान कभी नहीं दिया है। ब्राह्मणों के खिलाफ कभी बयान नहीं दिया। मिर्जापुर में ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा कोई सम्मान करता है तो शिवशंकर यादव है। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन
वीडियो एआई जनरेटेड है। जिलाधिकारी और एसपी को ज्ञापन दिया गया है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
ब्राह्मण समाज ने माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के वायरल बयान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर ब्राह्मण समाज से माफी नहीं मांगी गई तो चार नवंबर 2026 को शहर कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन होगा। संवाद