फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two children got burnt when the radiator of the school van burst

Mirzapur News: स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलसे

Sun, 23 Mar 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two children got burnt when the radiator of the school van burst
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव के पास शनिवार को निजी स्कूल के वाहन का रेडिएटर ब्लाॅस्ट हो गया। इससे वैन में सवार दो बच्चे झुलस गए। परिजन दोनों बच्चों को अस्पताल ले गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सीओ विवेक जावला व थानाध्यक्ष अमित प्रजापति अस्पताल पहुंचे, लेकिन बच्चे घर जा चुके थे।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के लालापुर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल का वाहन शनिवार को बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। नीबी गहरवार गांव के पास करीब डेढ़ बजे वैन का रेडिएटर ब्लास्ट हो गया। इससे चालक के पास बैठे ओम प्रताप सिंह (4) पुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह निवासी नीबी गहरवार और कृषक यादव (4) पुत्र सुरेश यादव, निवासी आदमपुर झुलस गए। घायल ओम के पिता जितेंद्र सिंह ने पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। विंध्याचल थानाध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि स्कूल वाहन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलसे हैं। उनका उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed