फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two brothers drowned in the pond, death

दो सगे भाई तालाब में डूबे, मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned in the pond, death
तालाब - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जनपद के दुधिया गांव निवासिनी बुआ  के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए दो सगे भाईयों की शनिवार की सुबह एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग तालाब से शव बाहर निकलवाकर अपने गांव ले आए।
विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के खंतरा गांव निवासी संजय पटेल के बेटे आनंद (10) और आजाद (07) सोनभद्र जिले के दुधिया गांव में अपने बुआ के घर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह दोनों भाई गांव के एक तालाब में स्नान करने चले गए।
विज्ञापन


 दोनों तालाब में उतरकर नहा रहे थे कि गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकालते, वे डूब गए। जानकारी होते ही पहुंचे रिश्तेदारों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से शव लेकर परिवारीजन गांव खंतरा पहुुंचे। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed