फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   300 workers on strike, many services including investigation stalled

Mirzapur News: धरने पर 300 कर्मी, जांच समेत कई सेवाएं ठप

Sun, 11 Oct 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
300 workers on strike, many services including investigation stalled
मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं। सीएमओ कार्यालय पर तीन दिन धरना देने के बाद 300 कर्मचारी प्रदेश भर के कर्मचारियों के साथ लखनऊ में धरना दे रहे हैं। इससे अस्पतालों में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। टीकाकरण, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, आयुष्मान कार्ड बनाने और पैथोलॉजी जांच समेत कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में कर्मचारियों की कमी होने पर दूसरे कर्मचारियों को लगाकर किसी तरह काम कराया जा रहा है, लेकिन सीएचसी-पीएचसी में कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण जांच, प्रसव और टीकाकरण का कार्य ठप है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल और महिला अस्पताल के 50 से अधिक एनएचएम कर्मी लखनऊ में प्रदर्शन करने गए हैं। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में नियमित टीकाकरण करने वाले कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से टीकाकरण बंद था। अब वहां दूसरे कर्मचारियों को लगाया गया है।
सीएचसी और उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, काउंसलर और फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारी लखनऊ में धरने में शामिल होने गए हैं।
इस कारण अधिकांश स्थानों पर केवल इमरजेंसी सेवाएं चल रही हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित करने की चेतावनी दी गई है।

धरने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज ठाकुर, विमलेश दुबे, रोहित दुबे, दीपक दुबे, मनोज यादव, मंगलेश्वर, विशाल यादव, शिवम उपाध्याय, चंद्रशेखर और मोहन लाल आदि शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed