फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two bike riders died after colliding with a parked trailer

Mirzapur News: खड़े ट्रेलर में टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 20 Nov 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after colliding with a parked trailer
मिर्जापुर। बेलहरा मोड़ के पास सोमवार की रात शादी में कैटरिंग का काम करने जा रहे बाइक सवार खड़े ट्रेलर में जा टकराए। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गई। ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवा पांडे गांव निवासी शिवा कुमार उर्फ गोरख (21) गांव के ही प्रदीप कुमार (18) और विकास कुमार (16) के साथ बाइक से मिर्जापुर शहर में किसी लान में आयोजित शादी में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। रास्ते में बेलहरा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी से आंख चौंधियां गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनाें को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने शिवा और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा चार भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। पहले चेन्नई में निजी कंपनी में काम करता था। काफी समय से घर पर रहकर मजदूरी करता था। प्रदीप कुमार दो भाइयों में बड़ा था। चार बहनें हैं। प्रदीप इंटर का छात्र था। पढ़ाई के साथ मजदूरी आदि करके परिवार की मदद करता था। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि खड़े ट्रेलर में टकराकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed