फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two accused of cheating Rs 27 lakh brought from Karnataka to Mirzapur

Mirzapur News: 27 लाख ठगी करने के दो आरोपी कर्नाटक से लाए गए मिर्जापुर

Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating Rs 27 lakh brought from Karnataka to Mirzapur
मिर्जापुर। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सोनभद्र के डाला सीमेंट फैैक्ट्री के कर्मचारी से 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को परिक्षेत्रीय साइबर थाने की पुलिस वारंट बी के जरिये कर्नाटक से मिर्जापुर ले आकर जेल में बंद करा दिया। दोनों आरोपियों को एक करोड़ रुपये की ठगी मामले में कर्नाटक पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। मिर्जापुर जेल लाए जाने के बाद साइबर पुलिस ने अपने क्षेत्र से जुड़े मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी मुकेश अग्रवाल सोनभद्र के डाला सीमेंट फैैक्ट्री में कार्यरत हैं। एचडीएफसी बैंक खाते के जरिये वे शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं। साइबर ठगों ने बैंक कर्मी बनकर शेयर बाजार से अधिक मुनाफे के नाम पर 27 लाख रुपये ले लिया। ठगों ने 27 लाख रुपये के बदले एक करोड़ फायदे का लालच दिया था। ठगी के शिकार होने की जानकारी मिलने के बाद मुकेश अग्रवाल ने परिक्षेत्रीय साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। परिक्षेत्रीय साइबर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव और उप निरीक्षक डाॅ. चंद्रशेखर यादव ने छानबीन शुरू किया। छानबीन के दौरान साइबर पुलिस को ठगी के आरोपियाें के बारे में पता चला। इसके बाद टीम मध्य प्रदेश रवाना हुई। डेढ़ माह पहले मध्य प्रदेश आरोपी के घर गए तो पता चला कि एक अन्य ठगी के मामले में कर्नाटक पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन

इसके बाद सीजेएम कोर्ट से वारंट बी बनवाकर परिक्षेत्रीय साइबर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव और चंद्रशेखर यादव 27 सितंबर को कर्नाटक आरोपियों को लेने रवाना हुए। बीते 28 सितंबर को आरोपी को लेकर मिर्जापुर लेकर आए। परिक्षेत्रीय थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों रवि जैन उर्फ सुयश मित्तल निवासी सज्जन बिहार कालोनी जोरा जिला रतलाम मध्य प्रदेश और अचेत रजावत निवासी सत्यनगर, धमकेड़ा कालोनी जिला खरगौन मध्य प्रदेश को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से सोनभद्र सीमेंट कर्मचारी से ठगी के मामले में पूछताछ की। उप निरीक्षक ने बताया कि छानबीन में पता चला कि ठगी के शिकार व्यक्ति के मित्र ने भी इन्ही ठगों के जरिये 20 लाख रुपये शेयर बाजार में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिक्षेत्रीय थाना पुलिस ठगी करने के दो आरोपियों को कर्नाटक जेल वारंट बी के जरिये मिर्जापुर लेकर आई। साथ में एक उप निरीक्षक के नेतृत्व में सात लोगों की टीम आई है। अभी कर्नाटक के कलबुर्गी में एक करोड़ की ठगी के मामले में मुकदमा चल रहा है। वहां के मामले में पेशी के लिए कर्नाटक पुलिस साथ लेकर जाएगी। मिर्जापुर में पेशी होने पर वापस लाया जाएगा। उधर, ठगी करने के आरोपियों ने अपने खाते का प्रयोग नहीं किया। बचने के लिए आरोपियों ने सीएससी (कस्टमर सर्विस सेंटर) में छोटी-छोटी राशि से रुपये मंगाते थे। सीएससी में एक-से दो लाख रुपये मंगाते थे। उसे अपना शेयर बाजार में प्रयोग होेने वाला खाता बताते थे। पैसे आने पर सीएससी संचालक को कुछ रुपये देकर पैसा निकाल लेतेे थे।

उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी अब तक पांच करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके हैं। इनके खिलाफ कर्नाटक, पुणे, बंगलूरू, महाराष्ट्र में मुकदमे दर्ज हैं। ठगाें को लग्जरी कार का शौक है। इनके पास इंदौर और रतलाम में महंगे फ्लैट भी हैं। शेयर मार्केट के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोग पकड़े गए हैं। छानबीन में पुलिस को तीसरे आरोपी का पता चला है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ा गया रवि जैन उर्फ सुयश मित्तल मुख्य आरोपी है। उसका साथी अचेत रजावत पहले कर्नाटक फिर पुणे में कोटक बैंक में काम करता था। कर्नाटक पुलिस ने उसे पुणे से ही पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed