फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck overturned near canal, driver died

Mirzapur News: ट्रक नहर के पास पलटा, चालक की मौत

Thu, 20 Jun 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned near canal, driver died
पड़री। थाना क्षेत्र के भरपुरा दुबेपुर नहर के पास मंगलवार की शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के सियरी थाना क्षेत्र के मझवारी गांव निवासी सियाराम सिंह यादव (51) ट्रक चालक थे। वे मंगलवार को ट्रक पर गल्ला लादकर पड़री थाना क्षेत्र में कोटेदार के यहां उतारने गए थे। गल्ला उतारकर घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में भरपुरा दुबेपुर नहर के पास ट्रक अनियंत्रिट होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर सियाराम के पुत्र राजीव यादव मौके पर पहुंचे। राजीव की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ट्रक पलटने से घायल चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed