फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck entered the house, the old woman died after being crushed under the debris

घर में घुसा ट्रक, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Sun, 24 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Truck entered the house, the old woman died after being crushed under the debris
अदालहाट क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हाजीपुर गांव के सामने शुक्रवार की देर रात वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। जिसके चलते घर में सो रही वृद्धा दीवार के मलबे में दब गई। ग्रामीणों के प्रयास से उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी पौधारी (70) अपने मकान में सो रही थीं। शुक्रवार की देर रात वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। दीवार टूटकर गिर गया। इससे सो रही वृद्धा मलबे के नीचे दब गई। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा को हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर वृद्धा को उपचार के लिए अहरौरा सीएचसी भेजवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। पुलिसने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कमरे में सिर्फ वृद्धा थी, अन्यथा अन्य लोग भी चपेट में आ सकते थे। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। जिसके मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed