फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck collides while placing injured in ambulance, one dead, five injured

Mirzapur News: घायल को एंबुलेंस में रखते समय ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Fri, 10 May 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Truck collides while placing injured in ambulance, one dead, five injured
पड़री। थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास हाईवे पर बुधवार की रात हुए हादसे में घायल बाइक सवार को एंबुलेंस में रखा जा रहा था, उसी बीच ट्रक ने एंबुलेंस और पीआरवी वाहन में टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पचोखरा गांव निवासी सूरज सिंह (26) बुधवार की रात करीब नौ बजे मामा कपसौर गांव निवासी संतोष सिंह के घर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे पर चढ़ने के दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर एंबुलेंस तथा पीआरवी-112 मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से हादसे में घायल सूरज सिंह को एंबुलेंस में रखा जा रहा था, उसी बीच चुनार से मिर्जापुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दिया। इससे एंबुलेंस दूर जा गिरा। इसके बाद ट्रक चालक पास में खड़ी पीआरवी-112 में भी टक्कर मारते हुए भाग गया। इस हादसे में नवीन सिंह (50), आकाश सिंह (22), सूरज सिंह (20), भोलू सिंह (24) निवासी कपसौर थाना पड़री तथा एंबुलेंस चालक कर्माशंकर (35) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पड़री पीएचसी पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल बाइक सवार सूरज सिंह को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed