फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck-bus and DCM collide, four including a constable injured

Mirzapur News: ट्रक-बस और डीसीएम में टक्कर, सिपाही समेत चार घायल

Fri, 30 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Truck-bus and DCM collide, four including a constable injured
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के शेष डड़िया गांव के पास बुधवार की रात ट्रक, बस और डीसीएम में टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया, जहां से सभी को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देर रात दो बजे औराई की तरफ से मिर्जापुर की तरफ जा रहे ट्रक व बस जैसे ही शेष डड़िया गांव के पास पहुंचे। ट्रक चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। जिससे बस ट्रक में पीछे से भिड़ गई। बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक और खलासी ट्रक चालक को रोककर वाद विवाद करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पिकेट पर तैनात सिपाही पद्माकर सिंह व बस मालिक संदीप यादव व जीत लाल यादव मौके पर पहुंचकर बातचीत कर रहे थे। तभी औराई की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डीसीएम ने बस में टक्कर मार दिया। जिससे बस ट्रक से जा टकराई। ट्रक की चपेट में आकर बातचीत कर रहे सिपाही पद्माकर सिंह (28) ,बस मालिक संदीप यादव (45), जीत लाल यादव (52) घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि 22 वर्षीय डीसीएम चालक केबिन में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। डॉक्टर ने डीसीएम चालक और बस मालिक संदीप यादव को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक और बस की टक्कर के बाद विवाद हो रहा था। सिपाही समझाने पहुंचा तो पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे सिपाही सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed