{"_id":"69b46d2c7525ab01a909ac0d","slug":"transparency-will-come-in-the-work-of-gram-panchayats-through-digital-systems-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-150119-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों के कार्यों में आएगी पारदर्शिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों के कार्यों में आएगी पारदर्शिता
विज्ञापन
जमालपुर। जमालपुर ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। एडीओ पंचायत पुरेंद्र चंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों को बुलाया गया था।
मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार, डॉ. अखिलेश्वर, दीपांशी मिश्रा और संदीप कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने ई-गवर्नेंस, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल तथा पीएफएमएस पोर्टल के संचालन और उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षकों ने बताया इन डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है। कहा कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के जरिए पंचायतों की योजनाओं, कार्यों और खर्च का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन दर्ज किया जाता है, जिससे निगरानी और कार्यों की प्रगति पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन व्यवस्थाओं के प्रभावी उपयोग से सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह ग्राम पंचायतों के निर्माण में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।