फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Training given to personnel engaged in election duty

Mirzapur News: चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 20 Apr 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Training given to personnel engaged in election duty
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में बुधवार को छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव में ड्यूटी पर लगे पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी व चुनाव कार्मिक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने किया। सुबह से शुरू हुए प्रशिक्षण में प्रथम पाली में 600 कार्मिकों को ईवीएम के संचालन के बारे में मास्टर ट्रेनर ने जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी शामिल हुए।प्रशिक्षकों ने ईवीएम खोलने तथा बंद करने समेत अन्य जानकारी दी। यह भी बताया कि इसको किस प्रकार वीवी पैट से जोड़ा जाएगा और वीवी पैट की पर्ची कैसे दिखाई देगी। आकस्मिकता की स्थिति में क्या करना है, प्रशिक्षकों ने इसके बारे में भी जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने माॅक पोल व अन्य दूसरे क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी दी। दूसरी पाली में 512 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला विकास अधिकारी प्रशिक्षण अधिकारी श्रवण कुमार राय ने बताया कि 20 अप्रैल को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed