फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trained personnel for elections vote

पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षित हुए मतदान कार्मिक

Thu, 01 Oct 2015 12:13 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Thu, 01 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Trained personnel for elections vote
मंडी समिति में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में तैनात मतदान कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र राय ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी आचार संहिता का पूर्णतया पालन करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दल और पार्टी की राजनीति से मतदान कर्मचारी अपने को दूर रखें।उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पोलिंग पार्टी रवाना होने से पूर्व बैलेट बाक्स, स्टेशनरी, मतदाता सूची और बैलेट पेपर की जांच कर जिससे कोई कमी होने पर तुरंत दूर कर लें। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने मतदान कार्मिकों को बैलेट पेपर और बैलेट बाक्स के प्रयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन


 जिला अर्थ संख्या अधिकारी संतोष कुमार, अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा ने भी मतदान कार्यो में लगे पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed