{"_id":"6aea406d65e786a47d067e02","slug":"in-a-wrestling-match-with-a-25000-rupee-prize-the-bout-between-shamsher-and-nigam-ended-in-a-draw-both-were-declared-joint-winners-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164412-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 25 हजार की कुश्ती में शमशेर और निगम के बीच बराबरी, संयुक्त विजेता घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 25 हजार की कुश्ती में शमशेर और निगम के बीच बराबरी, संयुक्त विजेता घोषित
विज्ञापन
क्षेत्र के बबुरा गांव में एतिहासिक कुश्ती दंगल में दाव पेंच आजमाते पहलवान, संवाद
-बबुरा के ऐतिहासिक मेले में उमड़ा हजारों का हुजूम, दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल/जिगना। छानबे ब्लॉक के बबुरा गांव में कार्तिक महीने के आखिरी मंगलवार को आयोजित ऐतिहासिक मेले में विराट कुश्ती दंगल हुआ। दंगल में चंदौली के शमशेर पहलवान और जौनपुर के निगम पहलवान के बीच 25 हजार रुपये की सबसे बड़ी कुश्ती हुई। दो बार समय दिए जाने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को चित नहीं कर सके। मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसके बाद दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पहलवानों की जोर आजमाइश और रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे रहे।
ठाकुर ब्रह्म बाबा कुश्ती दंगल कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। वाराणसी के संदीप पहलवान ने जौनपुर के अजीत को पटखनी दी, जबकि मुजहरा के सुरेंद्र पहलवान ने वाराणसी के राजन और भदोही के राना पहलवान ने वाराणसी के मनीष को चित किया। कई छोटी-बड़ी कुश्तियां कराई गईं। हर मुकाबले में पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। दंगल कमेटी के संरक्षक दीनानाथ सिंह ने बताया कि बबुरा गांव में कुश्ती दंगल की परंपरा सदियों पुरानी है। दंगल का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रामअवध पांडेय, शिवचंद्र मिश्र और भरत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पहलवानों को सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका पृथ्वीराज सिंह ने निभाई, जबकि संचालन नीलकांत ने किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
खरका महाबीर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
बबुरा गांव में कार्तिक महीने के आखिरी मंगलवार को लगने वाले मेले में सुबह से ही खरका महाबीर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में सैकड़ों दुकानें सजीं, जहां क्षेत्र के लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों के मनोरंजन से लेकर खानपान तक की दुकानों पर भीड़ रही। मे