फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Trailer crushed three youths, bodies were packed in sacks and sent to post mortem house

Mirzapur News: ट्रेलर ने तीन युवकों को कुचला, बोरे में भरकर शव भेजे गए पोस्टमार्टम हाउस

Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Trailer crushed three youths, bodies were packed in sacks and sent to post mortem house
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पथरौरा ऊसरापर गांव के पास शनिवार की रात एक बजे एक ट्रेलर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। पैदल जा रहे दो श्रमिकों ने उसे बचाने की कोशिश की तो ट्रेलर ने उन दोनों को भी कुचल दिया। इसके बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर भाग गया। तीनों शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अवशेषों बोरे में भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह तीनों शवों की शिनाख्त होने पर उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी शिवपूजन (22) व विकास (20) कौड़िया कला गांव में गिट्टी बालू उतारने का काम करते थे। दोनों रात में एक बजे पैदल घर जा रहे थे। दोनों ने पथरौरा के पास देखा कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही ट्रेलर ने साइकिल सवार संदीप उर्फ नन्हे (22) को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। दोनों उसके पास जाकर उठाने लगे तभी आरोपी ट्रेलर चालक ने तीनों को रौंदते हुए भाग गया। ट्रेलर के कुचलने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों का शव क्षत-विक्षत हो गया। शवों के अवशेष सड़क पर बिखर गए। रात में उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह गश्त कर रहे थे। उनकी नजर सड़क किनारे पड़े क्षत-विक्षत शवों पर पड़ी। उपनिरीक्षक ने तुरंत सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के टुकड़े को बोरे में रखवाया। मौके पर सीओ चुनार मंजरी राव भी मौजूद रहीं। श्रमिक शिवपुजन व विकास की शिनाख्त रात में ही हो गई। तीसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सुबह साइकिल सवार संदीप को खोजते हुए भाई रवि प्रजापति निवासी भभौरा थाना जमालपुर मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। इसके पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ मंजरी राव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ट्रेलर का पता लगाया जा रहा है। आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


........................................

तीन भाईयों में छोटा था संदीप
अदलहाट। हादसे में मृत संदीप तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह साइकिल से कॉटन कैंडी बेचने का काम करता था। वहीं शिव पूजन दो भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed