{"_id":"57814fb94f1c1bb65b7f9de1","slug":"traffic-jams-on-the-bridge-from-being-interrupted-sstri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्री सेतु पर जाम लगने से आवागमन बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्री सेतु पर जाम लगने से आवागमन बाधित
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
शास्त्री सेतु पर लगे जाम के चलते खड़े ट्रक और अन्य वाहन।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री पुल पर शनिवार को भीषण जाम लगने से राहगीराें सहित वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम लगने से पुल के दोनाें तरफ वाहनाें की लंबी कतार लग गई थी, जिससे सवारी वाहनाें पर बैठे यात्रियाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को दोपहर में मार्ग पर किसी गाड़ी के खराब हो जाने व सड़क पर बने गड्ढे में वाहनों के पहिए धंस जाने से जाम की स्थिति बनी रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस जाम को खोलवा पायी। आवागमन शुरू होने पर लोगाें को राहत मिली।
जाम लगने के कारण नटवां से लेकर शास्त्री पुल, विंध्याचल रोड, औराई रोड, गोपीगंज रोड पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे लोगाें को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जाम लगने से चिलचिलाती धूप में यात्रीगण पसीने-पसीने हो रहे थे। बता दें कि मार्गों के क्षतिग्रस्त होने तथा ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने से पुल पर आए दिन भीषण जाम लगा रहता है।