फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tractor collides with North East Express in Mirzapur major accident averted but negligence revealed

UP News: मिर्जापुर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से टकराया ट्रैक्टर, बड़ा हादसा बचा, सामने आई बड़ी लापरवाही

Mon, 11 Sep 2023 10:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 10:01 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले के मुंहकूचवा रेलवे क्रासिंग के पास रविवार रात रेलवे के कार्य में लगी ट्रैक्टर डाउन लाइन पर ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। इस बार भी रात में कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई। 

विज्ञापन
Tractor collides with North East Express in Mirzapur major accident averted but negligence revealed
ट्रेन की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मुंहकूचवा रेलवे क्रासिंग के पास रविवार रात रेलवे के कार्य में लगी ट्रैक्टर डाउन लाइन पर ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से टकराने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि ट्रेन सकुशल आगे रवाना हो गई। रेलवे के ठेकेदार की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे पहले भी रात में ठेकेदार द्वारा कार्य कराए जाने के चलते पड़री थाना क्षेत्र में हादसा हो चुका है। उस दौरान ट्रेन पलटने से बची थी।

विज्ञापन


नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (2506) रविवार की रात डाउन लाइन से जा रही थी। मुंहकुचवा के पास रेलवे की तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। वहां रविवार रात में ट्रैक्टर से सीमेंट आदि उतरा जा रहा था। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस मुंहकुचवा के पास पहुंची तो ट्रैक्टर से सामान उतरा जा रहा था। सामान उतारने के दौरान ट्रैक्टर ट्रेन से टकरा गया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया।

विज्ञापन

रात में कार्य के दौरान लापरवाही

संयोग था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रेन सकुशल आगे रवाना हो गई। ट्रेन से ट्रैक्टर टकराने की सूचना मिलने पर आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार व रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ज्ञात हो, इससे पहले रात में रेलवे के ठेकेदार द्वारा कार्य कराए जाने के दौरान क्रेन ट्रेन से टकरा गया था। उस दौरान बड़ा हादसा होने से बचा था। इस बार भी रात में कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ के दिनेश कुमार ने बताया कि समान उतारते समय ट्रैक्टर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में साइड से टकरा गया। ट्रेन आगे रवाना हो गई। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed