फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Toll workers accused of illegal extortion and assault

Mirzapur News: टोल कर्मियों पर अवैध वसूली और मारपीट का लगाया आरोप

Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Toll workers accused of illegal extortion and assault
विंध्याचल। अष्ठभुजा क्षेत्र के मड़गुड़ा गांव के पास बने नए टोल प्लाजा पर सोमवार को दोपहर में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों ने टोलकर्मियों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रयागराज की तरफ से विंध्याचल रामगया घाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए लोग वाहन से जा रहे थे। अष्टभुजा टोल प्लाजा पहुंचने पर बगल वाली लेन से वाहन आगे निकल गया। इसके बाद टोल कर्मियों ने वाहन को रोक दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। अंतिम संस्कार में जा रहे रोहित केसरी ने बताया कि वे लोग शव लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। टोल कर्मियों ने 500 रुपये की मांग की। नहीं देने पर मारपीट की। टोल कर्मियों ने बताया कि शव लेकर जा रहे प्राइवेट वाहन का शुल्क माफ नहीं है, इसलिए निर्धारित शुल्क की मांग की गई थी। मारपीट वाली बात गलत है। विवाद बढ़ने पर शव लेकर जा रहे पिकअप को टोल के लेन में खड़ी कर जाम लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने विवाद खत्म करा दिया। थाना प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा पर मारपीट की घटनाएं नहीं हुई है। बहस हुई थी। समझा कर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed