{"_id":"63e6942a9a6753dc6602dfe5","slug":"three-youths-including-two-friends-died-in-a-road-accident-mirzapur-news-vns6979118194-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: अलग अलग सड़क हादसे में दो मित्र समेत तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: अलग अलग सड़क हादसे में दो मित्र समेत तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
राजगढ़। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर और शाम को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई और कार सवार साधू घायल हो गया।
क्षेत्र के ददरा पहाड़ी के पास दोपहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। लूसा गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार सवार साधू घायल हो गया। अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी मुन्ना उर्फ चंद्रदीप (28) पुत्र राजकुमार स्कूटी से मड़िहान की तरफ से ददरा अपने गांव आ रहे थे। वह ददरा पहाड़ी अन्नपूर्णा ढाबा के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार चंद्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी ले गई। वहां भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन भाई था। एक भाई की पिछले वर्ष सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चंद्रदीप खेती करता था। उसे एक पुत्र है। मौत से पत्नी और बच्चे का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पहली घटना के घंटे भर बाद शाम को थाना क्षेत्र के ही लूसा के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। क्षेत्र के धनसिरिया गांव के अमहवा बस्ती निवासी अक्षय (20) पुत्र स्व. राजेश्वर सिंह अपने साथी कन्हईपुर बस्ती निवासी रंजीत (20) पुत्र चंद्र प्रकाश बाइक से राजगढ़ की ओर जा रहे थे। लूसा के पास पहुंचे थे कि प्रयागराज जा रहे कार सवार से टक्कर हो गई। कार में साधू सवार थे। जो सोनभद्र से प्रयागराज जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और कार सवार एक साधू श्रीधराचार्य (42) घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर अक्षय को भी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया की अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार और कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
राजगढ़। सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। इसमें रंजीत इकलौता पुत्र था। उसका मित्र अक्षय दो भइयों में छाटा है। अस्पताल पहुंची अक्षय की मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। पति की पहले ही मौत हो गई है। पुत्र की मौत से मां रो-रोकर बेसुध हो जा रही थी। यही हाल रंजीत के परिवार का भी है। इकलौते जवान पुत्र को खोने वाले दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा है।