फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three killed in road accident

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accident
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात व गुरुवार की सुबह हुए तीन अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें चुनार कोतवाली क्षेत्र में दो तथा अहरौरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ी के नीचे बकरियां कुंड के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो बस चालकों की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अहरौरा थाना क्षेत्र के चित विश्राम गांव के पास गुरुवार की सुबह झपकी लगने पर कार सवार ने एक राहगीर को रौंद कर खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। इसमें राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हो गए। जिन्हें पुलिस ने समझा कर हटाया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

चुनार, कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी रामप्रसाद उर्फ अलगू विश्वकर्मा (43) पुत्र महंगू व अनिल प्रजापति (41) पुत्र शंकर प्रजापति चुनार से घोरावल के बीच चलने वाली बस के चालक थे। वह प्रतिदिन शाम को घोरावल से बस लेकर चुनार आने के बाद रात को बाइक से एक साथ अपने घर जाते थे। बुधवार की रात भी दोनों चुनार से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। रात को वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। गांव के लोगों से उनके न आने पर जानकारी लिया। गांव का ही एक युवक गुरुवार की सुबह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने जा रहा था, तो उसने देखा कि कुंड में दो लोग मृत हाल में पड़े हुए हैं। उसने ग्रामीणों और पुलिस को फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को देखते ही परिवार के लोग फूट-फूट कर रोने लगे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौरा, छत्तीसगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार का चालक थाना क्षेत्र के चित विश्राम गांव के पास पहुंचा था कि उसे झपकी आ गई। इससे डिवाइडर में टकरा कर उसकी कार अनियंत्रित हो गई। तभी सड़क पार कर रहा बिंदपुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय दशरथ बिंद पुत्र बाला बिंद कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक को धक्का मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जाकर पीछे से भिड़ गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक सहित कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष राजेश चौबे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आक्रोश भांपते हुए अदलहाट व जमालपुर की पुलिस बल को भी मौके पर बुला लिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह परिजनों की सहमति से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ी कार को हटवा कर यातायात चवलू कराया। पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed