फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   New building for Kushha Pratham Primary School to be constructed at a cost

Mirzapur News: 15 लाख से बनेगा प्राथमिक विद्यालय कुशहा प्रथम का नया भवन

Thu, 17 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
New building for Kushha Pratham Primary School to be constructed at a cost
पूजन-अर्चन के साथ चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन

सीखड़। प्राथमिक विद्यालय कुशहा-प्रथम में 15 लाख की लागत से बनने वाले नए भवन एवं कक्षों के निर्माण कार्य का बुधवार को चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। आचार्य पंडित प्रेम शंकर तिवारी ने पूजन संपन्न कराया।

निर्माण कार्य शुरू होने से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी है। विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार कर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नए भवन और कक्ष बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक माहौल मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि बेहतर विद्यालयी सुविधाओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रवीण कुमार मिश्रा, रणवीर प्रताप सिंह, मंगला सिंह, प्रधानाध्यापिका नीतू मिश्रा, बृजमोहन जायसवाल, प्रकाश चंद्र मिश्रा, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed