फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three for the post of president and two for the post of secretary bought nomination papers

अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर दो ने खरीदा नामांकन पत्र

Mon, 14 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three for the post of president and two for the post of secretary bought nomination papers
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 2021 की नई कार्य कारिणी के लिए होने वाले चुनाव के पूर्व सोमवार को अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदों के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। सचिव पद के लिए 9 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने मतदाता सूची को भी चस्पा करवा दिया है।
विज्ञापन

22 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव को देखते हुए सोमवार को नामांकन पत्र खरीदने और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश नाथ उपाध्याय, जटाधर द्विवेदी, सचिव पद पर राम सागर पांउेय, पंकज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशांक शेखर पांडेय, कनिष्ठ पद पर शिव प्रसाद सिंह, उप सचिव सामान्य पद के लिए अर्जुन प्रकाश यादव, उप सचिव प्रशासन के लिए संतोष कुमार ऊमर, उप सचिव प्रकाशन के लिए घनश्याम, लेखा निरीक्षक पद पर दिलीप कुमार सिंह नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

अगली बार चुनाव में चुनाव अधिकारी पद के लिए विनोद कुमार सिंह प्रथम, सदस्य कार्यकारिणी 20/10 पर अशोक कुमार पांडेय, वाटिक अध्यक्ष पद पर रजत सिंह, सदस्य के कार्यकारिणी 15/7 पर राम सिंह, व कैलाश नाथ बिंद, सदस्य कार्यकारिणी 5/3 पद पर सुशील श्रीवास्तव व अखिलेश अग्रहरि ने नामांकन पत्र खरीदा। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल ने बताया कि चुनाव अधिकारी पद के लिए विनय कुमार सिंह प्रथम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शशांक शेखर पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शिव प्रसाद सिंह, सचिव पद के लिए राम सागर सरोज, उप सचिव सामान्य के लिए अर्जुन प्रकाश यादव, उप सचिव प्रशासन के लिव्ए संतोष कुमार ऊपर, सदस्य कार्यकारिणी 20/10 के लिए अशोक कुमार पांडेय, सदस्य कार्यकारिणी 5/3 पद पर अखिलेश अग्रहरी द्वारा नामांकन किया गया। बताया कि अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों के प्रत्याशी मंगलवार की सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक संघ परिसर में नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
सोशल मीडिया पर चल रहा प्रचार
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के 2021 का चुनाव जोर पकड़ने लगा है। कचहरी परिसर में बैनर-पोस्टर तो लगा ही है। अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर अपना प्रचार कर रहे है।

...............................
चस्पा की गई मतदाता सूचीमिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के 2021 चुनाव में 1902 मतदाता मतदान करेंगे। सोमवार को चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल द्वारा सहयोगी चुनाव अधिकारी बैकुंठ नाथ त्रिपाठी और कमलेश पाठक की सहायता से कर चुनाव सूची को चस्पा कर दिया। इस बाद 21 मतदाता बढ़ाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed