{"_id":"633b3a589cbbc936382ea148","slug":"three-cave-shaped-pandals-removed-mirzapur-news-vns6774687117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफानुमा बने तीन पंडाल हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफानुमा बने तीन पंडाल हटाए गए
विज्ञापन
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में बीते रविवार को हुई आग लगने की घटना को देखते हुए सोमवार को जिले में भी जांच अभियान चलाया गया। अग्निशमन विभाग की तरफ से चलाए गए जांच अभियान के दौरान 83 पूजा पंडालों की जांच की गई। इस दौरान गुफानुमा बने तीन पंडालों को हटवा दिया गया। अभियान के दौरान दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को अधिकारियों ने पंडालों में पानी, बालू, अग्निशमन संयंत्र रखने के अलावा श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए दो रास्तों की व्यवस्था का निर्देश दिया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सिर्फ समिति की तरफ से पूजा पंडाल सजाने के बाबत अनुमति के लिए अग्निशमन विभाग के कार्यालय में आवेदन किया, जिसे विभाग ने अनुमति भी दी है।
जिले में 539 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ भी पहुंच रही है। जिले में सिर्फ अटल चौराहा के पास सजे पूजा पंडाल के आयोजक घनश्याम वर्मा ने अग्निशमन विभाग में अनुमति के लिए आवेदन किया था। विभाग ने अनुमति भी दी है।
उधर, जिले में काफी संख्या में पूजा पंडाल सजने के बावजूद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अब जबकि भदोही जिले में एक पूजा पंडाल में आग लगने की घटना घट गई तो विभाग के अधिकारी सोमवार को सक्रिय हुए और पूजा पंडालों की जांच की।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज ने बताया कि 83 पूजा पंडालों की जांच की गई। इस दौरान इमामबाड़ा, पक्की सराय और पालीटेक्निक गेट के सामने समेत तीन स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल गुफानुमा बनाए गए थे। इन गुफानुमा पंडालों को हटवाकर रास्ता चौड़ा कराया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दर्शनार्थियों के आवागमन के लिए पंडालों में दो चौड़े रास्ते बनाएं। इसके अलावा पंडालों में पानी, बालू, अग्निशमन संयंत्र आदि की व्यवस्था करने को भी कहा गया।