फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three arrested for stealing phones from pilgrims; juvenile offender apprehended.

Mirzapur News: दर्शनार्थियों के फोन चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, बाल अपचारी पकड़ा गया

Thu, 15 Oct 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing phones from pilgrims; juvenile offender apprehended.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। आरोपियों में देवा निवासी बावली चौराहा, रोहित कुमार और नागेश निवासी कंतित विंध्याचल के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बताई गई है।
विंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र में 13 अक्तूबर को उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के रायपुर पुरवा निवासी प्रियान्शु नितिन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि वह परिवार के साथ धर्मशाला में आराम कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान परिवार के पांच मोबाइल फोन चोरी हो गए। तहरीर पर विंध्याचल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे विंध्याचल दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान मौका देखकर चुराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित और देवा चोरी के फोन की खरीद-बिक्री भी करते थे। गिरफ्तार युवकों को न्यायालय से जेल भेजने की कार्रवाई की गई, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed