फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three accused arrested in the case of murder of a youth in Gursandi

Mirzapur News: गुरसंडी में हुई युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in the case of murder of a youth in Gursandi
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के गुरसंडी में बीते मंगलवार को युवक शिवदीप पांडेय की हत्या के मामले में बुधवार की रात पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने बैयाडांड गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए लोगों के पास से घटना में प्रयुक्त राइफल व कारतूस के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

यह जानकारी बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीओ सदर अमर बहादुर ने दी। उन्होंने बताया कि गुरसंडी में मंगलवार की सुबह एक मंदिर की दानपेटिका के विवाद में शिवदीप पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो टीमों का गठन किया था। एक टीम एएसपी नगर व दूसरी सीओ सदर के नेतृत्व में गठित की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी बाहर भागने की फिराक में थे। वे बैयाडांड की तरफ से जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनको बैयाडांड गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक राइफल व कारतूस तथा एक तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों में बजरंग लाल दुबे, अंकित दुबे व अंबुज निवासी पचेर थाना देहात कोतवाली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों त्रिनयन दुबे व दीपू दुबे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed